मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ देकर नववर्ष की दी शुभकामनाएं–

by | Jan 2, 2025 | चमोली, राजकाज | 0 comments

मंत्रियाें के साथ ही वरिष्ठ अ​धिकारी भी पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को दी नववर्ष की शुभकामनाएं–

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राजभवन में बुधवार को साल के पहले दिन मुख्यमंत्री के साथ ही कई नेताओं और अ​धिकारियों ने राज्यपाल को नए साल की बधाईयां

और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक ने उनसे भेंट की। इसके बाद प्रदेश के वरिष्ठ अ​धिकारियों, विश्वविद्यालयों के कुलपति, आईटीबीपी के अ​धिकारियों सहित राजभवन के अ​धिकारियों, कर्मचारियों ने भेंट की। राज्यपाल ने भी सभी को नए साल की शुभकामनाएं और बधाई दीं।

error: Content is protected !!