चमोली: यहां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्य​क्ति गिरफ्तार–

निकाय चुनाव को लेकर जनपद में अलर्ट, लगातार पुलिस चला रही नशेे के ​खिलाफ अ​भियान–

गोपेश्वर: चमोली पुलिस आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर है और लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार महोदय के निर्देशन पर की गई इस कार्रवाई में, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजपाल सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी घलीबैण्डगौचर थाना कर्णप्रयाग उम्र 49 वर्ष को मेला गेट एसबीआई के पास चैकिंग के दौरान 10 पेटी मैक्डावल व्हिस्की मय वाहन के साथ गिरफ्तार कर वाहन मैक्स न. यूके 11 टीए 0481 को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग पर मु.अ.सं.-01/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

चमोली पुलिस आगामी नगर निकाय चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई न केवल अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा कदम है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संचालित हो।

नाम पता अभियुक्त- राजपाल सिंह, निवासी घलीबैण्डगौचर थाना कर्णप्रयाग उम्र 49 वर्ष। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसांई, हेड कांस्टेबल दीवान सिंह, कांस्टेबल संतोष सिंह, होमगार्ड आशीष राणा और चालक राकेश नेगी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!