चमोली: सगर की आराध्य देवी चंडिका मां ने घर-घर जाकर पूछीं कुशलक्षेम–

by | Jan 5, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

गोपीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुरू की दिवारा यात्रा, ब्रह्मगुरु ने की वि​भिन्नपूजाएं संपन्न–

गोपेश्वर, 04 जनवरी 2025: राजा सगर की अ​धिष्ठात्री देवी मां चंडिका की दिवारा यात्रा वि​​भिन्न गांवों से होते हुए आगे बढ़ रही है। शनिवार को यात्रा गोपीनाथ मंदिर में पहुंची। यहां से यात्रा गोपेश्वर गांव के भ्रमण पर गई।

इस दौरान मां चंडिका देवी के ब्रह्म निशान ने घर-घर जाकर अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछीं। गोपीनाथ मंदिर में भी विशेष पूजाएं आयोजित हुई।

गोपेश्वर में शुक्रवार को रात्रि प्रवास के लिए मां चंडिका की दिवारा यात्रा पहुंच गई थी। शनिवार को ब्रह्मगुरुहरिबल्लभ सती ने मां चंडिका की विभिन्न पूजाएं संपन्न की। स्थानीय लोगों ने माता को अर्घ्य भेंट कर अपने परिवार की कुशलता की कामना की।

इस मौके पर यात्रा समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह बजवाल, दीपक रावत, चंडिका देवी के अवतारी पुरुष रतन सिंह नेगी के साथ ही कई भक्तगण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!