निकाय चुनाव: थराली नगर पंचायत में पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी ने भरी हुंकार–

by | Jan 5, 2025 | चमोली, राजनीति | 0 comments

निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति देवी गुसांई की मजबूत बनीं दावेदारी, समस्याओं काे दूर कर मॉडल नगर पंचायत बनाने का लिया संकल्प–

थराली, 05 जनवरी 2025: नगर पंचायत थराली में इस बार पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी ने हुंकार भरी है। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति देवी गुसांई ने नगर पंचायत के वार्डों में जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत थराली में पिछले पांच सालों में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। कई वार्डों में आज भी आम रास्तों का अभाव है। पथ प्रकाश की प्रयाप्त व्यवस्था नहीं है। महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय नहीं हैं।

आए दिन नगर पंचायत थराली में जाम की समस्या बनीं रहती है। विकास के नाम पर सिर्फ ढिंढोरा पीटा जा रहा है। थराली गांव तक जाने वाली सड़क दो साल से नहीं बन पाई है। कहा कि थराली की जनता का समर्थन रहा तो थराली में मूलभूतिसुविधाएंं विकसित की जाएंगी। थराली को मॉडल नगर पंचायत बनाया जाएगा।

error: Content is protected !!