चमोली: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चमोली के तीन बाल वैज्ञानिक भी हुए शामिल–

by | Jan 6, 2025 | चमोली, रचनात्मक, शिक्षा | 0 comments

भोपाल में आयोजित हो रही राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, बाल वैज्ञानिकों ने अपने शोध पत्र सौंपे–

गोपेश्वर, 06 जनवरी 2025: भोपाल के रविंद्र भवन में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित की जा रही है। इसमें चमोली जनपद के तीन बाल वैज्ञानिक भी प्रतिभाग कर रहे हैं। बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत किए हैं। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता तीन से छह जनवरी को आयोजित हुई7

भोपाल के रविंद्र भवन में 3 से 6 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जनपद के बाल वैज्ञानिक राजकीय इंटर कॉलेज टंगसा की निकिता, विद्या मंदिर ज्योतिर्मठ की प्रिंसी पांडेय और सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर की छात्रा युतिकाझिंक्वाण उत्तराखंड की टीम की ओर से प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा० मोहन यादव के साथ कई प्रसिद्ध वैज्ञानिक व गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। भोपाल में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आयोजन में देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से आए बाल वैज्ञानिकों के अलावा 10 एशियान राष्ट्र के लगभग 700 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं।

राज्य एस्कार्ट टीचर के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज निजमुला के प्रवक्ता नरेंद्र सिह रावत प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर (डा) दुगेश पंत ने राज्य के प्रतिभाग कर रहे 16 बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी। निकिता ने पारितंत्र एवं स्वास्थ्य के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रथाएं तब और अब, यूतिका ने मिट्टी में जैविक सामग्री और मिट्टी के स्वास्थ्य के संकेतक के रूप में केंचुए की उपस्थिति और घनत्व तथा प्रिन्सी ने ज्योर्तिमठ क्षेत्र में प्रणिजात के स्वास्थ्य एवं पोषण पर परितंत्र का प्रभाव पर अपने अपने शोध पत्रों की प्रस्तुति प्रदान की। राज्यस्तरीय टीम में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व 3 बाल वैज्ञानिक जनपद चमोली के है। जिला समन्वयक राजेन्द्र थपलियाल व सह समन्वयक नरेन्द्र रावत ने इन तीनों प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों के गाइड टीचर्स की सराहना करते हुए कहा कि इनकी मेहनत से ही बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर पाये।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!