गुरु नानक देव और गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मदिवस को प्रकाश पर्व या प्रकाश उत्सव के रुप में मनाया–
जौलीग्रांट, 06 जनवरी 2025: देशभर में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पत्नी संग नुन्नावाला, भानियावाला में मत्था टेका।

सिख धर्म के दो प्रमुख गुरुओं, गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिवस को प्रकाश पर्व या प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
नुन्नावाला, भानियावाला में मत्था टेकने के बाद राज्यपाल ने शबद कीर्तन और गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। राज्यपाल आधे घंटे से भी अधिक समय तक गुरुद्वारे में रहे।

राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। गुरु साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सिख धर्म और नानक देव को मानने वालों के लिए यह खास दिन है। सभी को उनसे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।