जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सगर-गंगोलगांव से शुरू किया प्रचार अभियान, बैठकों का दौर हुआ शुरू–
गोपेश्वर, 08 जनवरी 2025: नगर पालिका गोपेश्वर से भाजपा प्रत्याशी संदीप रावत बबलू के लिए जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मतदाताओं से समर्थन की अपील की। उन्होंने गंगोलगांव में चुनावी बैठक को संबोधित किया। कहा कि केंद्र में मोदी, यूपी में योगी और गोपेश्वर में बबलू जनता के लिए समर्पित हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहते उन्होंने अद्वितीय काम किए। कहा कि सगर-गंगोलगांव वार्ड को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। रुद्रनाथ पैदल ट्रेक का सुधारीकरण के साथ ही रुद्रनाथ में सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिला समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है। कहा कि चमोली जनपद के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस सेवा को निशुल्क कर दिया गया है। मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की। कहा नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी की जीत होती है तो पालिका के सभी वार्डों की समस्याओं को पूरा कर दिया जाएगा। सगर-गंगोलगांव को सीवरेज सुविधा से जोड़ा जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने प्रत्याशी के साथ सगर गांव में भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनीं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला प्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट, महिला मोर्चे की प्रदेश संयोजक चंद्रकला तिवारी, शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि तारेंद्र प्रसाद थपलियाल, मनोज भंडारी आदि मौजूद रहे। संचालन विरेंद्र असवाल ने किया। भाजपा प्रत्याशी संदीप रावत बबलू ने कहा कि जनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित हूं। जनता को संबोधित करते हुए उनके आंखों से आंसू झलक उठे।