फिर लागू हुई धारा 163, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम–

by | Jan 10, 2025 | प्रशासन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

अपर जिला​धिकारी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पुलिस विभाग की उपनिरीक्षक परीक्षा को शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए दिए निर्देश–

रुद्रप्रयाग, 10 जनवरी 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा पुलिस विभाग के अंतर्गत उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना/गुल्मनायक/पी.ए.सी./आई.आर.बी.) परीक्षा को शांति पूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में सेक्टर मजिस्ट्रेट व अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों व अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शिता से कराने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सम्पादित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा 12 जनवरी को एकल सत्र में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक दो केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें स्व. हरिदत्त बेंजवाल अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि एवं एपीबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में 421 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा तथा सुरक्षा की दृष्टि से सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्डों की भली-भांति जांच की जाए। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि परीक्षा हेतु प्रश्न पत्र डबल लॉक से प्रातः 8 बजे ही प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की दूरी तक धारा 163 लागू की गई है।

बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट/मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष रावत, सेक्टर मजिस्ट्रेट/अधिशासी अभियंता लो.नि.वि.ऊखीमठ मनोज भट्ट सहित पुलिस, शिक्षा विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!