आगामी निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जगह-जगह चल रहा चेकिंग अभियान–
गोपेश्वर, 10 जनवरी 2025: चमोली पुलिस इस समय पूरी तरह से नशे के तस्करों के विरुद्ध आक्रामक बनीं हुई है। जहां भी अवैध नशे का कारोबार दिख रहा है वहां कार्रवाई निश्चित है। पुलिस ने सात पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी चमोली सर्वेश पंवार के सुपरविजन में आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए, चमोली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्यवाही तेज कर दी है।
इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली ज्योतिर्मठ ने अभियुक्त देवी लाल निवासी ग्राम सलूड़ कोतवाली ज्योतिर्मठ को सलूड तिराहे के पास से चार पेटी सोलमेट ब्लेक स्पेशियलविस्की के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्योतिर्मठ पर मु.अ.सं.02/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
इधर, थाना थराली पुलिस ने नारायणबगड़परखाल पैदल पुल पर परखाल रोड के किनारे अभियुक्त अयोध्या प्रसाद, निवासी ग्राम डूंगरी थाना थराली जनपद चमोली उम्र 40 वर्ष को तीन पेटी अंग्रेजी शराब मैकडावल नंबर वन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।


