38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने किया स्वागत–

by | Jan 13, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

आर्मी के अ​धिकारियों, जवानों, एनसीसी छात्र-छात्राओं, खेेल प्रेमियों के साथ ही आम जनता ने किया स्वागत–

रुद्रप्रयाग, 13 जनवरी 2025: 38वें राष्ट्रीय खेलों को सफलतापूर्वक संपादित कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसके लिए मशाल ‘तेजस्वनी’ पूरे प्रदेश में भ्रमण कर खेल प्रेमियों में उत्साह व उमंग जगा रही है। जनपद में पहुँची मशाल ‘तेजस्वनी’ का आज तीसरे दिन भी रुद्रप्रयाग शहर पहुँचने पर आर्मी के अधिकारियों, जवानों, एनसीसी के कैडेट्स एवं खेल प्रेमियों तथा आम जनमानस ने भव्य स्वागत किया।

इस दौरान आर्मी परिसर में पहुँची मशाल ‘तेजस्वनी’ का आर्मी जवानों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया और मशाल के साथ सेल्फी भी ली गई। इसके पश्चात मशाल ‘तेजस्वनी’ रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार में पहुँची, जहाँ आम जन एवं खेल प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया और सभी ने मशाल के साथ फोटो भी खिंचवाई। मशाल मुख्य बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँची।

जिला कार्यालय में मशाल ‘तेजस्वनी’ एवं शुभंकर ‘मौली’ के पहुँचने पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को 38वें राष्ट्रीय खेलों की बधाई व शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह गर्व व सौभाग्य की बात है कि 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड प्रदेश में आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों को भव्यता एवं सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर सकें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियो एवं आमजन को सभी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई।

मशाल ‘तेजस्वनी’ रैली में कर्नल हितेश वशिष्ठ, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान, स्वीप कार्यक्रम के समन्वयक बी.के. यादव, पीयूष शर्मा, सेवानिवृत्त सूबेदार सुलोप सिंह, सुरेंद्र कलवासी, कोच आलोक नेगी, ठाकुर सिंह राणा, एनसीसी के छात्र-छात्राएँ, खेल प्रेमी एवं आम जन उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!