चमोली: इस गांव में बिजली के खंबे पर दौड़ा करंट, गाय की मौत–

by | Feb 1, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बड़ी दुर्घटना टली, इस रास्ते चारापत्ती के लिए जाती हैं महिलाएं, ऊर्जा निगम की घोर लापरवाही आई सामने–

चमोली, 01 फरवरी 2025: ऊर्जा निगम की घोर लापरवाही से चमोली जनपद के पोखनी गांव में एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। शनिवार को गांव के बेड़धारतोक में बिजली के खंबे पर करंट आने से उसकी चपेट में आकर पशुपालक

दिनेश सिंह की गाय मर गई। गनीमत यह रही कि इस रास्ते बच्चे व अन्य ग्रामीण आवाजाही नहीं कर रहे थे, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। ग्रामीणों ने खंबे पर करंट आने की शिकायत ऊर्जा निगम के अधिकारियों से की है।

निवर्तमान ग्राम प्रधान व प्रशासक संंदीप भंडारी ने बताया कि गांव के बेड़धारतोक में बिजली के खंबे पर अचानक करंट दौड़ गया। जिससे दिनेश सिंह की गाय इसकी चपेट में आ गई। इस रास्ते से महिलाएं चारापत्ती के लिए जाती हैं।

error: Content is protected !!