मुख्यमंत्री ने मिठाई खिलाकर दी अध्यक्षों को बधाई, जल्द ही भव्य रुप से आयोजित होगा शपथ समारोह–
देहरादून, 04 फरवरी 2025: नगर पालिका परिषद गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई और शुभाकामनाएं दी हैं। गोपेश्वर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप रावत और कर्णप्रयाग के नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह के साथ ही

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, भाजपा नेता राजा चौहान, हरीश सती के साथ ही सह प्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट व अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भाजपा नेता राजा चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री को शपथ समारोह में प्रतिभाग करने का न्यौता दिया गया। जल्द ही कर्णप्रयाग और गोपेश्वर में नगर पालिका अध्यक्षों का भव्य शपथ समारोह आयोजित होगा।