कीर्तिमान: उत्तराखंड ने जीते 102 पदक, खूब खेले हमारे ​खिलाड़ी, अब सरकार की बारी–

by | Feb 14, 2025 | खेल, देहरादून | 0 comments

राष्ट्रीय खेलों का आज हल्द्वानी में होगा समापन, पढ़ें सूची, किस राज्य ने कितने जीते पदक–

देहरादून, 14 फरवरी, 2025: 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज समापन हो जाएगा। उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर कीर्तिमान हासिल किया है। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 102 पदकों में 24 स्वर्ण, 35 रजत और 43 कांस्य पदक हासिल किया है। खेलों के अंतिम दिन राज्य के खाते में दो स्वर्ण और दो रजत पदक मिले। आज बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह हल्द्वानी में खेलों का समापन करेंगे।

राष्ट्रीय खेलों में कयाकिंग और कैनोइंग के मुकाबलों में उत्तराखंड की सोनिया देवी ने महिला के-1500 मीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है, सर्विसेज की जी पार्वती ने रजत पदक हासिल किया है।

देखें पदकों की तालिका–

रैंक राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल

एक एसएससीबी 68 26 27 121

दो महाराष्ट्र 54 71 73 198

तीन हरियाणा 48 47 58 153

चार कर्नाटक 34 18 28 80

पांच एमपी 33 26 23 82

छह तमिलनाडू 27 30 34 91

सात उत्तराखंड 24 35 43 102

आठ पं बंगाल 16 13 18 47

नौ पंजाब 15 20 31 66

दस दिल्ली 15 18 29 62

11 म​णिपुर 14 16 25 55

12 ओ​डिशा 14 15 17 46

13 यूपी 13 20 23 56

14 केरल 13 17 24 54

15 राजस्थान 9 11 23 43

16 गुजरात 8 10 20 38

17 झारखंड 7 6 12 25

18 आंघ्रप्रदेश 7 01 06 14

19 जेएंडके 5 06 13 24

20 अंडमान 5 3 2 10

error: Content is protected !!