पार्टी कार्यालय सभागार में सत्येंद्र असवाल बनें गोपेश्वर नगर मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष, हुआ फूल मालाओं से स्वागत–
गोपेश्वर, 14 फरवरी 2025: इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों के चुनाव चल रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के गोपेश्वर नगर मंडल अध्यक्ष पद पर जिला भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक के बाद सत्येंद्र असवाल को मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नंदन सिंह बिष्ट, नवल भट्ट, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा आदि ने सत्येंद्र असवाल के निर्वाचन पर उन्हें बधाई दी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का जरुरतमंदों को शत प्रतिशत लाभ मिले, इसके लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।