चमोली: चार साल बाद भी आपदा प्रभावित रैणी गांव के जख्म नहीं भरे, समस्याएं नहीं हुई दूर–

by | Feb 17, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

रैणी गांव के ग्रामीणों ने जिला​धिकारी के सामने रखीं क्षेत्र की समस्याएं, समाधान की उठाई मांग–

जोशीमठ, 17 फरवरी 2025: आपदा प्रभावित रैणी गांव के ग्रामीणों की आपदा से चार साल बाद भी समस्याएं दूर नहीं हो पाई हैं। ग्रामीण आज भी आपदा से उपजी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सोमवार को रैणी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।

रैणी के ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर बताया कि सात फरवरी 2021 को रैणी में आई आपदा से कई रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए थे जिनको आज तक नहीं बनाया जा सका है। तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों की कृषि भूमि का सर्वे नहीं किया जिससे आपदा में बही जमीन का लोगों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। गांव के नीचे से लगातार भू कटाव हो रहा है, लेकिन उसके ट्रीटमेंट को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं बनी है।

इससे गांव को भविष्य में खतरा पैदा हो सकता है। तल्ला रैणी में सड़कचौड़ीकरण के लिए लोगों की जमीन को काटा गया उसका भी मुआवजा नहीं मिला है। बरसात में गांव के ऊपर भूस्खलन का खतरा बना रहता है।

जुवाग्वाड़ को जोड़ने वाला पैदल झूला पुल आपदा में टूट गया था, लेकिन आज तक नहीं बन पाया है। लोग आज भी ट्राली से आवाजाही करते हैं। राशन सहित अन्य सामग्री ले जाना चुनौती बना रहा है। पुल नहीं होने से गांव के लोग शादी विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए दूसरे स्थानों पर जाने को विवश हैं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से रैणी गांव की इन समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भवान सिंह राणा, ग्राम प्रधान/प्रशासक भरत सिंह, प्रेम सिंह, चंद्र सिंह, दिनेश, गुड्डी देवी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!