भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी रेखा के नाम पर मुहर, पढ़ें रेखा गुप्ता का राजनीतिक जीवन–
नई दिल्ली, 20 फरवरी 2025: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार बनाने जा रही है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सहमति बनीं है।
बुधवार शाम को विधायक दल की बैठक में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना है। बता दें कि रेखा गुप्ता छात्र राजनीति के जरिये दिल्ली की सत्ता में शीर्ष पर पहुंची हैं। रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
उनसे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की नेत्री आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता पहली बार विधानसभा पहुंची हैं।