सर्वसम्मति से डॉ. विनोद चौहान को अध्यक्ष, गुड्डी मटूड़ा को महामंत्री चुना गया, नई कार्याकारिणी घोषित–
देहरादून, 22 फरवरी 2025: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड का देहरादून नगर निगम में संपन्न द्विवार्षिक सम्मेलन हंगामेदार रहा। इस सम्मेलन में संंयुक्त परिषद के समस्त घटक संगठनों ने पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी को बाय-बाय कर भंग कर दिया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन कर कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा हुई।
परिषद के पदाधिकारियों ने पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना मतपत्र व निर्वाचन के स्वयं को अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संप्रेक्षक, कोषाध्यक्ष घोषित कर दिया, जबकि प्रतिद्वंदी के दावेदारों के मतपत्र अवैध घोषित कर दिए गए। कहा कि पुरानी कार्यकारिणी की ओर से जो चुनाव अधिकारी रखे गए थे, वे दस से पंद्रह साल पूर्व सेवानिवृत हो चुके हैं। जो कि अवैध है। जिसका विरोध भी किया गया, लेकिन वे नहीं माने। जिसके बाद परिषद की चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी शाखा ने मिलकर नई कार्यकारिणी का गठन कर
डॉ. विनोद चौहान को अध्यक्ष, गुड्डी मटूड़ा को महामंत्री, दिनेश सेमल्टी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रमेश चंद्र भट्ट को संप्रेक्षक मनोनीत किया गया। इसमें देहरादून शाखा के भी दो डेलिगेट्स शामिल रहे। कहा गया कि नई कार्यकारिणीा के साथ 80 संगठन हैं।
चमोली कार्यकारिणी के अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी, महामंत्री कुलदीप सजवाण और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुद्धि बल्लभ जोशी ने कहा कि कर्मचारियों की मांग को प्रमुखता से शासन पटल पर रखा जाएगा।
मुख्य मांग एसीपी 10, 16 व 26 साल में पूर्व की भांति पदोन्नति वेतनमान दिए जाने और गोल्डन कार्ड की खामियों को दूर करने व वाहन भत्ता, वेतन विसंगति आदि मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा। कहा कि कर्मचारियों की मांगों की ओर पूर्व कार्यकारिणी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।