बारिश और बर्फबारी के चलते बंद रहेंगी चमोली जनपद में स्कूल और आंगनबाड़ी–

by | Feb 28, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने जारी किए आदेश–

गोपेश्वर, 28 फरवरी 2025: निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा अंदेशा जताया गया कि जनपद में निरंतर हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते जनपद में भूस्खलन व हिमस्खलन की घटनाएं घटित हो सकती हैं। जिसको देखते हुए चमोली जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने सुरक्षा के दृ​ष्टिगत 01 मार्च 2025 को सरकारी व अर्द्ध सरकारी विद्यालयों में एक से आठवीं तक की कक्षाओं के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घो​षित किया है।

error: Content is protected !!