महिला सशक्तिकरण, अधिकारों और लोक संस्कृति संरक्षण पर हुई चर्चा, महिलाओं ने लोकगीत की दी प्रस्तुति–गोपेश्वर, 08 मार्च 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर के सुअवसर पर शनिवार को जयदीप भवन के सभागार में महिला गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने पर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
श्री नंदादेवी महिला लोक विकास समिति की सचिव डॉ. किरन पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध पर्यावरणविद कलावती देवी के साथ ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी चंद्रकला नौटियाल, चंद्रकला बिष्ट, उत्तराखंड आंदोलनकारी चंद्रकला बिष्ट, पूर्व प्रधानाचार्य सुशीला सेमवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा पासवान, मधुरी देवी, प्रभा रावत, ऊषा फरस्वाण,

आशा नेगी, मां सुनंदा स्वयं सहायता समूह और जय लक्ष्मी देवता नीती-मलारी समिति की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता हरि प्रसाद ममगाईं, कुंदन सिंह रावत, केएस रावत आदि मौजूद रहे।