चमोली: सड़क की दशा सुधारने काे लेकर ग्रामीणों में गुस्सा, दो घंटे तक विधायक का रास्ता रोका–

by | Mar 17, 2025 | चमोली, सड़क | 0 comments

विधायक की गाड़ी के आगे बीच सड़क पर लेटे ग्रामीण, विधायक ने जिम्मेदार अ​धिकारियों को किया फोन, एक सप्ताह का दिया समय–

कर्णप्रयाग, 17 मार्च 2025: गैरसैंण ब्लॉक के माईथान क्षेत्र में निर्मित टेटुड़ा-नैणी सड़क की खस्ता हालत को सुधारने की मांग पर आक्रो​शित ग्रामीणों ने सोमवार को विधायक अनिल नौ​टियाल का वाहन रोक दिया। करीब दो घंटे तक ग्रामीणों ने विधायक का वाहन रोका। ग्रामीण विधायक के वाहन के आगे सड़क पर लेट गए। तब विधायक ने पीएमजीएसवाई और ब्रिडकुल के अ​धिकारियों से मोबाइल फोन से बात कर एक सप्ताह के भीतर सड़क की दुर्दशा को सुधारने के निर्देश दिए। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

दरअसल, दो साल पहले टेटुड़ा-नैणी सड़क का निर्माण कार्य किया गया था। मौजूदा समय में बरसात में कई जगहों पर सड़क बदहाल हो गई है। यह सड़क साढ़े तीन किलोमीटर तक निर्मित है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय इंजीनियरों के गलत समरेखण के चलते सड़कखड़ी चढ़ाई और तीखे मोड़ वाली निर्मित की गई है, जो बरसात में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। लोग जान जो​खिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। कुछ समय पूर्व ग्रामीणों ने सड़क पर मौत की सड़क के साइन बोर्ड लगाकर प्रदर्शन भी किया था।

सोमवार को विधायक अनिल नौटियाल एक विद्यालय के कार्यक्रम में सम्मलित होने क्षेत्र में पहुंचे हुए थे। विधायक के पहुंचने की भनक लगते ही ग्रामीण सड़क पर आ गए। वे विधायक के वाहन के आगे बैठ गए। उन्होंने सड़क सुधारीकरण के लिए आपदा मद में धनराशि स्वीकृत करवाने, सड़क निर्माण में काटी गई ग्रामीणों की नाप भूमि का मुआवजा दिए जाने, पूर्व में स्वीकृत सड़क के खराब एलाइनमेंट को सुधारे जाने के साथ ही गलत संमरेखण को स्वीकृत करने तथा उस पर निर्माण कार्य शुरू करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई।

इस मौके पर पूर्व प्रधान गजेंद्र रावत, यशवंत रावत, उदय सिंह बिष्ट, रामकृष्ण कंडारी, गंगा सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह कंडारी, खीम सिंह बिष्ट, अमर सिंह बिष्ट, देवेंद्र कुंवर, गब्बर सिंह रावत के साथ ही कई महिलाएं मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!