चमोली: दशोली ब्लॉक के सैकोट गांव में नहीं पहुंची प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वेक्षण टीम–

by | Mar 18, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी से की गांव में टीम भेजने की मांग, कहा-गांव में कई निर्धन परिवार आज भी आवास से हैं वंचित–

गोपेश्वर, 18 मार्च 2025: दशोली ब्लॉक के सैकोट गांव में कई निर्धन परिवार ऐसे हैं, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन गांव में अभी तक पीएम आवास योजना की टीम नहीं पहुंची है। जिससे ग्रामीणों को केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला​धिकारी डॉ. संदीप तिवारी से गांव में पीएम आवास योजना की टीम भेजने की मांग उठाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों जनपद के कई क्षेत्रों में पीएम आवास योजना की टीम सर्वेक्षण कार्य में जुटी है, लेकिन सैकोट गांव के साथ ही दशोली ब्लाॅक के कई गांवों में अभी तक इस योजना से अछूता है। कहा कि गांव में आज भी कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास पक्की छत नहीं है।

वे अस्थाई घरों में गुजारा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिला​धिकारी से मांग की है कि शीघ्र गांव में पीएम आवास योजना के तहत सर्वेक्षण कार्य कर रही टीम को सैकोट गांव में निरीक्षण के लिए भेजा जाए, जिससे इसके लिए अर्हता रखने वाले परिवारों को केंद्र सरकार की इस अत्यंत लाभकारी योजना का लाभ मिल सके।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!