एतिहासिक: सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रप्रयाग जिले में आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम–

by | Mar 21, 2025 | प्रशासन | 0 comments

22 से 30 मार्च तक केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा व सभी ब्लॉक में बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे–

रुद्रप्रयाग, 21 मार्च 2025: सेवा, सुशासन एवं विकास पर कार्य करते हुए राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 से 30 मार्च तक जनपद के सभी विधानसभा एवं विकासखंड़ों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय एनआईसी सभागार में कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल गुलाबराय मैदान का भी निरीक्षण किया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि 23 मार्च को जनपद मुख्यालय के गुलाबराय मैदान में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कृषि, उद्यान, डेयरी, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य, रेशम एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण करने एवं लाभार्थियों को और अधिक जानकारियां देने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। जन सेवा थीम पर आयोजित इन कार्यक्रमों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार के 3 वर्षों के कार्यों को आम जनता तक प्रसारित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि 23 मार्च को गुलाबराय मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार की पिछले 3 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के साथ साथ समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि, बागवानी, मत्स्य, पशुपालन एवं विद्युत इत्यादि विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विभागीय योजनाओं संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मा. मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून से वर्चुअल संबोधन किया जाना है, जिसे सभी विधानसभा व ब्लॉकों में एलईडी लगाकर प्रसारित किया जाएगा एवं स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा में अलग-अलग तिथियों को होने वाले कार्यक्रमों में उसी क्षेत्र में जनप्रतिनिधि को आमंत्रित करने व अन्य विभागों को स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दें।

उन्होंने कहा कि विधानसभाओं में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान आम जनमानस को अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। विधानसभाओं एवं ब्लॉक स्तर के इन कार्यक्रम की समुचित फोटो एवं वीडियोग्राफी की जाएगी।

बैठक/निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!