चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं ने क्षय रोग उन्मूलन के लिए निकाली जागरुकता रैली–

by | Mar 24, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

लोगों को किया जागरुक, क्षय रोग उन्मूलन गोष्ठी भी हुई आयोजित–

गोपेश्वर, 24 मार्च 2025: सोेमवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं ने गोपेश्वर में जागरुकता रैली निकाली और आम लोगों को जागरुक किया। जिला अस्पताल परिसर में क्षय रोग उन्मूलन गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें क्षय रोग का स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक प्रभाव के बारे में बताया गया।

सोमवार को नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. ममता कपरुवाण के नेतृत्व में जिला अस्पताल परिसर से मंदिर मार्ग तक जागरुकता रैली आयोजित की। छात्राओं ने आम लोगों को क्षय रोग के बारे में जागरुक किया। प्राचार्य डॉ. ममता कपरुवाण ने कहा कि टीबी रोगियों का निशुल्क इलाज किया जाता है। मौजूदा समय में देशभर में क्षय रोग के उन्मूलन का अभियान चल रहा है। चमोली जनपद को टीबी मुक्त जनपद बनाने की शपथ भी ली गई।

error: Content is protected !!