भूगर्भीय टीम ने किया कुंड का भूगर्भीय सर्वेक्षण, वैज्ञानिकों ने कहा कुंड में है पर्याप्त पानी, फिर से पुर्नजीवित होगा–
जोशीमठ, 26 मार्च 2025: जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सलधार में स्थित गरम पानी के कुंड के संरक्षण के लिए चमोली जिला प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। जिलाधिकारीडाॅ. संदीप तिवारी की पहल पर कुंड का जीर्णोंद्धार किया जा रहा है।
कुंड सूखने की सूचना पर जिलाधिकारी ने भूगर्भीय टीम से रिपोर्ट मांगी है। बुधवार को टीम के सदस्यों ने मौके पर जाकर कुंड की खुदाई की। जिसके बाद कुंड के करीब एक मीटर नीचे गरम पानी के बुलबुले दिखाई दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि भूगर्भीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर कुंड का जीर्णोद्धार किया जाएगा। कुंड को पुनर्जीवित करने की पूरी कोशिश की जाएगी।


