चमोली: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की नशा नहीं रोजगार दो उत्तराखंड का अधिकार दो यात्रा पहुंची गोपेश्वर–

by | Mar 28, 2025 | चमोली, राजनीति | 0 comments

पार्टी पदा​धिकारियों ने कहा उत्तराखंड में शराब और बेरोजगारी बनीं अ​भिशाप, नुक्कड़ नाटक से दिया नशा उन्मूलन का संदेश–

गोपेश्वर, 28 मार्च 2025: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की ””नशा नहीं रोजगार दो उत्तराखंड का अधिकार दो”” यात्रा शुक्रवार को गोपेश्वर पहुंची। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा उन्मूलन का संदेश दिया गया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की बात हवाई साबित हो रही है। कहा कि नशा और बेरोजगारी इस राज्य की सबसे बड़ी समस्या है।

शुक्रवार को गोपेश्वर में पहुंची यात्रा में आम जनता को जागरुक किया गया। जागरुकता रैली निकाली गई। इसके बाद मीडिया से बातचीत में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि यह अभियान 30 जनवरी को अल्मोड़ा से शुरू किया गया, विभिन्न जगह से होते हुए अब गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को इसके प्रति जागरुक किया जा रहा है।

कहा कि वे 40 साल से इसके लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हाेंने यूसीसी पर भी सवाल उठाए। इस मौके पर पार्टी की चमोली जिलाध्यक्ष विनीता कठैत, केंद्रीय महासचिव दिनेश उपाध्याय, उत्तराखंड छात्र संगठन से भवना पांडे, गणेशी देवी, सुरजी देवी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!