​शिकंजा: देवभूमि में अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर नहीं बख्शेंगे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

by | May 3, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

मुख्यमंत्री ने नैनीताल व यूएस नगर में हुई घटनाओं पर की उच्चा​धिकारियों की हाईलेवल बैठक, दिए कड़े निर्देश–

देहरादून, 02 मई 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में हुई घटनाओं पर उच्चाधिकारियों की हाईलेवल बैठक लेकर प्रदेश में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्हें यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नैनीताल में पीड़िता को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस घटना पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ हर स्थिति पर नजर रखने को कहा है। हमारी सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।

अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफ़वाह फैलाने पर तत्काल उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही वैरिफिकेशन अभियान को भी तेज करने हेतु निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि

उत्तराखंड की पवित्र भूमि और इसकी अस्मिता के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!