होमगार्ड के गोपेश्वर कार्यालय का किया निरीक्षण, होमगार्ड जवानों का सम्मेलन हुआ आयोजित–
गोपेश्वर, 06 मई 2025: मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड गौतम कुमार ने गोपेश्वर कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही होमगार्ड जवानों के साथ सम्मेलन भी किया।
सम्मेलन में होमगार्ड जवानों ने मांग उठाई कि होमगार्ड जवानों को साल में 12 दिन का आकस्मिक अवकाश दिया जाए, अवैतनिक प्लाटून कमांडर के पद पर भर्ती के लिए 50 प्रतिशत विभगीय जवानों को भर्ती किया जाए।
जवानों के आश्रितों को विभागीय भर्ती में कोटा निर्धारित किया जाए और सेवानिवृत्त पर पेंशन की मांग रखी। मंडलीय कमांडेंट ने उनकी मांग को मुख्यालय स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला प्रभारी कमांडेंट होमगार्ड दीपक भट्ट, जिला कमांडेंट सहायक विजय सिंह आदि मौजूद रहे।


