कहा- डायट से प्रशिक्षण पूरा कर लेने के बाद से भर्ती प्रक्रिया शुरु कराने की कर रहे मांग–
गोपेश्वर, 06 मई 2025: नंदप्रयाग के देवलीबगड़ में प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू की रामकथा में पहुंचे राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से डीएलएडप्रशिक्षितों ने भेंट की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग उठाई की प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
उन्होंने कहा कि चार माह पूर्व डायट से प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया, तभी से भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। राज्य सभा सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस बारे में जल्दी शिक्षा मंत्री से वार्ता करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में मंदीप बर्त्वाल सहित अन्य शामिल रहे।


