चमोली के नीती और माणा घाटी में द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांवों के लोग बोले, सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे–
गोपेश्वर, 07 मई 2025: उत्तराखंड के चमोली जनपद से लगे चीन सीमा क्षेत्र नीती और माणा घाटी के लोगों में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से किए गए हमले को लेकर उत्साह का माहौल है।
दोनों घाटी के गांवों को द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांव कहते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि कोई भी नौबत आए, सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि चीन सीमा क्षेत्र में रहते हैं और सेना के साथ पूरी मदद करते हैं। इधर, गोपेश्वर में स्थानीय लोगों ने भारत की कार्रवाई पर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। गोपेश्वर में स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी की।
पीजी कॉलेज गोपेश्वर के परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर अजय भंडारी, आशुष हटवाल, धीरज, मनोज, मनीष, अजय के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने आतिशबाजी की।


