चमोली: तीर्थयात्रियों के लिए देवदूत बनकर आई चमोली पुलिस की टीम–

by | May 11, 2025 | चमोली, चारधाम | 0 comments

रास्ते में फंसे यात्रियों को पुलिस ने पहुंचाया गंतव्य तक, तकनीकी दिक्कतें आने से बंद पड़े वाहन को मारा धक्का–

चमोली, 11 मई 2025: बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए चमोली पुलिस देवदूत बनकर मदद का हाथ बढ़ा रही है। बदरीनाथ धाम हो चाहे यात्रा पड़ावों में। पुलिस अ​धिकारी और जवान तीर्थयात्रियों की मदद के लिए हर वक्त तैयार हैं।

शनिवार रात को बदरीनाथ हाईवे पर पाताल गंगा के पास बदरीनाथ की यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं का टैंपो ट्रेवलर खराब हो गया। जिससे यात्री रास्ते में फंस गए। सूचना पर ज्योतिर्मठ कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने धक्का लगाकर वाहन को सड़क के किनारे लगाया। उसके बाद पुलिस ने दूसरे वाहन की व्यवस्था की, जिसके बाद यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा गया। यात्रियों ने पुलिस के जवानों का आभार जताया और मानव सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

error: Content is protected !!