मददगार: बदरीनाथ धाम के दर्शन करने आए थे चमाेली के ये डॉक्टर, बन गए अस्वस्थ यात्री के मददगार–

by | May 18, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की लाइन में लगी महिला श्रद्धालु अचानक हुई बेहोश, डॉक्टर ने दिया प्राथमिक उपचार–

बदरीनाथ, 18 मई 2025: रविवार को बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए लाइन में लगी एक महिला श्रद्धालु अचानक बेहोश हो गई। जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तरफरी मच गई।

इसी दौरान बदरीनाथ में दर्शन करने के लिए पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी, चमोली के डाॅ.प्रियम गुप्ता और डॉ. हिमांशु को इसकी जानकारी मली। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर चिकित्सकों को बेहोश श्रद्धालु तक पहुंचाया। उ

न्होंने तुरंत महिला को प्राथमिक उपचार दिया और व्हील चेयर की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद महिला अब स्वस्थ हैं। महिला व उसके परिजनों ने दोनों चिकित्सकों व पुलिस का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!