चमोली: पुलिस टीम ने ज्योतिर्मठ नृसिंह मंदिर में श्रद्धालु की खोई सोने की अंगूठी ढूंढकर लौटाई–

by | May 23, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments


चमोली: पुलिस टीम ने ज्योतिर्मठ नृसिंह मंदिर में श्रद्धालु की खोई सोने की अंगूठी ढूंढकर लौटाई–

महिला कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए सोने की अंगूलीढूंढकर लौटाई, श्रद्धालु ने जताया आभार–

ज्योतिर्मठ, 23 मई 2025: आज कुछ श्रद्धालु ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान उनकी सोने की अंगूठी कहीं गुम हो गई। अंगूठी न देखकर श्रद्धालु परेशान हो गए और उन्होंने इसकी सूचना मंदिर परिसर के पास में ड्यूटी पर मौजूद महिला कांस्टेबल आरती को दी।

सूचना मिलते ही म0कां0 आरती ने बिना देरी किए तत्काल खोई हुई अंगूठी की ढूंढखोज शुरू कर दी। उनकी लगन और तत्परता का नतीजा रहा कि कुछ ही समय की तलाश के बाद उन्होंने श्रद्धालु की खोई हुई सोने की अंगूठी ढूंढ निकाली। म0कां0 आरती ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए वह अंगूठी तत्काल संबंधित श्रद्धालु को लौटा दी।

अपनी खोई हुई और कीमती अंगूठी वापस मिलने पर श्रद्धालु की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने महिला कांस्टेबल आरती के इस कार्य की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का दिल से धन्यवाद किया।

error: Content is protected !!