गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में लगा भक्तों का तांता, कार्तिकेय चल मूर्ति यात्रा में जुट रहे सैकड़ों भक्तगण, बदरीनाथ और बसुधारा भी जाएंगे–
गोपेश्वर, 31 मई 2025: क्रौंच पर्वत पर विराजमान भगवान कार्तिक स्वामी की चल मूर्ति यात्रा गोपेश्वर मंदिर से होते हुए शनिवार को माता अनसूया के मंदिर पहुंच गई है। यात्रा के साथ सैकड़ों भक्तगण भी माता अनसूया के दरवार में पहुंचे हैं। मंदिर में भगवान कार्तिकेय और माता अनसूया की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। इस दौरान कार्तिकेय चल मूर्ति यात्रा अश्रिमुनि आश्रम भी पहुंची। यहां अमृत गंगा में कार्तिकेय ने पवित्र स्नान भी किया।
इन दिनों कार्तिकेय चल मूर्ति यात्रा विभिन्नपड़ावों से होते हुए बदरीनाथ और बसुधारा जा रही है।
शुक्रवार को कार्तिकेय चल मूर्ति भ्रमण यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए गोपेश्वर पहुंची। कार्तिकेय देव निशानों ने ढोल दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य किया और भक्तों को दर्शन दिए।
इससे पूर्व

पोखरी ब्लॉक के गंजेड़ गांव में भगवान कार्तिकेय की चतुर्भुज मूर्ति की विशेष पूजाएं हुई। आचार्य ब्राह्मणों ने गणेश पूजा के बाद कार्तिकेय के निशानों का श्रृंगार किया।

पूजा, आरती के बाद भक्तों ने देव निशानों के दर्शन कर मनौतियां मांगी। इस दौरान ग्रामीणों ने अर्घ्य भी लगाया। मुख्य सेवक विनोद रावत के साथ ही श्रद्धालुओं ने यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्तिकेय देव निशानों ने नृत्य भी किया।
कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए भक्तों की भीड़उमड़ रही है। यात्रा में सबका भरपूर सहयोग मिल रहा है।