होनहार: नंदानगर के बंगाली गांव की प्रियंका का वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर हुआ चयन–

by | Jun 15, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गांव में खुशी का माहौल, छोटी उम्र से ही होनहार और लगनशील रही प्रियंका–

नंदानगर, 15 जून 2025: चमोली जनपद के नंदानगर विकास खंड में कई ऐसे होनहार नौनिहाल हैं, जो अपनी मेहनत और लगन से देश के वि​भिन्न क्षेत्रों में अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इनमें से एक है बंगाली गांव की प्रियंका नेगी। 25 साल की प्रियंका नेगी का वायुसेना में टेक्निकल ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है।

प्रियंका के चयन पर गांव में खुशी का माहौल है। गांव के अवतार सिंह नेगी और विमला देवी की सुपुत्री प्रियंका वर्तमान में पुणे में एचएसबीसी (हांगकांग संघाई बैंक कॉर्पोरेशन) में साॅफ्ट वेयर इंजीनियरिंग के पद पर तैनात है।

पिता अवतार सिंह ने बताया कि प्रियंका छोटी उम्र से ही होनहार और लगनशल है। वायुसेना में उसके चयन पर गांव में खुशी का माहौल है। इसके अलावा क्षेत्र में कई होनहार देश के वि​भिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत का लोहा मनवा रहे हैं।

error: Content is protected !!