हक की लड़ाई: पूर्वी बांगर क्षेत्र के 29 ग्राम पंचायतों ने की केदारनाथ विधानसभा में शामिल करने की मांग–

by | Jun 25, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे ग्रामीण, सिद्धसौड़ से घंघासू तक के क्षेत्र को रुद्रप्रयाग से केदारनाथ विधानसभा में मिलाने की मांग उठी–

अगस्त्यमुनि, 25 जून 2025: रुद्रप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत पूर्वी बांगर क्षेत्र की तीन पट्टी के करीब 29 ग्राम पंचायतों ने उनके गांवों को केदारनाथ विधानसभा में शामिल करने की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र का दायरा अ​धिक होने के कारण क्षेत्र में विकास नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य, सड़क, ​शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों के नहीं मिल पा रही हैं। क्षेत्र में जो सड़कें हैं भी वे बदहाल पड़ी हुई हैं।

वर्षों पुरानी बिजली की लाइन से ही बिजली सप्लाई हो रही है, जो बार-बार खराब हो जाती है और लोगों के रात अंधेरे में बितानी पड़ती है। सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व ग्राम प्रधान ​शिव सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी और नवीन मुखमाल का कहना है कि सिद्धसौड़ से खोड़घंघासू तक करीब 29 ग्राम पंचायतें केदारनाथ विधानसभा के नजदीक होने के बावजूद रुद्रप्रयाग विधानसभा में हैं।

फुटगढ़ पट्टी, बड़मा, रायड़ी, किमाणा, अरखुंड, दानकोट, कूड़ी, अदूली, बड़मा पट्टी सहित तीन पट्टियों के 29 गांव रुद्रप्रयाग में हैं। क्षेत्रीय जनता लंबे समय से उनके गांवों को केदारनाथ विधानसभा में शामिल करने की मांग उठा रही है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रुद्रप्रयाग विधानसभा में बचणस्यूं से लेकर रानीगढ़ पट्टी तक के गांव शामिल हैं।

क्षेत्र का दायरा अ​धिक होने के कारण उनके क्षेत्र तक विकास नहीं पहुंच पाता है। क्षेत्र दूर होने के कारण विधायक, सांसद भी क्षेत्र में बहुत कम आते हैं। सिद्धसौड़ से लेकर घंघासू तक कोई बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं है। सड़कें बदहाल पड़ी हुई हैं। वर्षों पुरानी सड़कों पर डामर नहीं बिछाया गया है।

चारधाम यात्रा के दौरान इसी क्षेत्र में मौजूद गुप्तकाशी से जखोली स्टेट हाईवे को केदारनाथ की लाइफ लाइन कहा जाता है। लेकिन इसका मेंटीनेंस न होने से यह सड़क कई जगहों पर बदहाल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र क्षेत्र के चि​न्हित 29 गांवों को केदारनाथ विधानसभा में शामिल करने की मांग उठाई है।

Latest News

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...

चमोली: सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के हुए दाखिले–

कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या-- चमोली, 07 अप्रैल...

चमाेली: चमोली जनपद के खैनुरी गांव की योगिता रावत को मिली ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत...

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...
error: Content is protected !!