चमोली: जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण–

by | Jul 5, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

ईवीएम और वीवीपैट मशीनें डबल लॅक में सुर​क्षित पाई गई, सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा–

गोपेश्वर, 05 जुलाई 2025: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई।

जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में बिजली व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सफाई व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, कांग्रेस से मदन लोहानी, आप के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!