आपदा: भूस्खलन से किमोठा गांव को खतरा, पैदल रास्ता भी ध्वस्त, तीन परिवारों ने घर छोड़े–

by | Jul 6, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद में आपदा का कहर, तीन परिवारों ने अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां ली शरण, कुछ घरों के आंगन धंसे–

गोपेश्वर/पोखरी, 06 जुलाई 2025: तेज बारिश से चमोली जनपद के कई गांवों में भूस्खलन सक्रिय हो गया है। पोखरी विकास खंड के किमोठा गांव में कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। गांव के अनुसूचित जाति बस्ती में तीन परिवारों ने अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण ले ली है।

किमोठा गांव में संस्कृत महाविद्यालय का भवन भी खतरे में आ गया है। गांव के अंतरी तोक से भूस्खलन तेजी से हो रहा है। पैदल रास्ता भी भूस्खलन से ध्वस्त हो गया है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किमोठा गांव के निचले हिस्से में अंतरी तोक से लंबे समय से भूस्खलन हो रहा है। इन दिनों हुई बारिश से यहां भूस्खलन बढ़ गया है। अनुसूचित जाति बस्ती में इंद्र लाल, गुड्डू लाल और सिद्धि लाल ने अपने मकान छोड़ दिया है। वे अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।

इंदू देवी के आवासीय मकान का आंगन धंसने से मकान खतरे की जद में आ गया है। ब्रह्मचारी हरिकृष्ण किमोठी और अंकित किमोठी का कहना है कि अनुसूचित जाति बस्ती में 10 परिवारों को भूस्खलन से खतरा बना हुआ है। इन परिवारों को विस्थापित किया जाए। साथ ही सिंचाई विभाग, जलागम और आपदा मद से भूस्खलन का ट्रीटमेंट किया जाए।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!