नगर पंचायत के सहयोग से महिला समूहों ने शुरू किया तिरंगा बनाने का काम–
चमोली, 07 अगस्त 2025: हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्र की महिला स्वंय सहायता समूह बुनाई से तिरंगा तैयार कर रही हैं। नगर पंचायत के सहयोग से महिलाओं ने धागे से तिरंगा बनाने का काम शुरू कर दिया है।
भारत सरकार के निर्देश पर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर पंचायत पोखरी के सहयोग से जय भैरवनाथ स्वंय सहायता समूह, दुर्गा मां स्वयं सहायता समूह, जय मां विशेश्वरी स्वंय सहायता समूह की महिलाएं रंगीन धागों से तिरंगा तैयार कर रही हैं।
साथ ही लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसमें सुनीता भंडारी, ज्योति देवी, उर्मिला देवी, दीपा देवी, अनुपमा देवी, रेखा देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने बताया कि महिलाओं द्वारा बुनाई कर तैयार किए गए तिरंगे काफी आकर्षित हैं।


