चमोली: जीआईसीनिजमुला का नया भवन बना नहीं, जर्जर भवन में पढ़ रहे बच्चे क ख ग–

by | Aug 8, 2025 | आरोप, चमोली | 0 comments

जिला​धिकारी से मिले स्थानीय जनप्रतिनि, नया भवन जल्द नहीं बना तो आंदोलन की दी चेतावनी–

गोपेश्वर, 08 अगस्त 2025: दशोली विकास खंड के निजमुला घाटी में ​स्थित राजकीय इंटर कॉलेज निजमुला में छात्र-छात्राएं जर्जर विद्यालय भवन में पठन-पाठन करने को मजबूर हैं। बरसात में बच्चे डर के साए में पढ़ रहे हैं।

स्थानीय जनप्रतिनि​धि लगातार प्रशासन पर नए भवन के निर्माण कार्य को पूरा करने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन आज तक भी भवन का निर्माणा पूरा नहीं हो पाया है। जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने फिर से जिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि पांच दिन में भूतल के चार कमरे पूरी तरह से तैयार नहीं किए गए तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि जीआईसीनिजमुला का पुराना भवन 2022 में ध्वस्त कर दिया गया था।उसके स्थान पर ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से नए भवन का काम शुरू किया गया। लेकिन तीन साल बाद भी विद्यालय का नया भवन बनकर तैयार नहीं हो पाया है।

पुराना भवन तोड़ने के बाद कक्षाओं के संचालन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। वहां पर कुछ कमरों में कक्षाएं संचालित की जा रही थी, लेकिन बारिश से यहां पुस्ता ढहने से वे कमरे भी खतरे की जद में आ गए हैं। अब ऐसे में विद्यालय में अध्ययनरत 189 छात्र-छात्राओं के बैठने की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में अधूरे भवन में ही कक्षाएं संचालित करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि पांच दिन के अंदर विभाग ने कार्यस्थल पर श्रमिकों की संख्या नहीं बढ़ाई और भूतल के चार कक्ष बैठने के लिए तैयार नहीं किए तो अभिभावक संघ व क्षेत्रीय जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन भेजने वालों में पीटीए अध्यक्ष बृजलाल, ग्राम प्रधान ब्यारा राजेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी, प्रधान सैंजी सुरेंद्र लाल, प्रधान मोलीहुडंग भगत फरस्वाण, ग्राम प्रधान गाड़ीमंदोधरी देवी, सुंदर सिंह फरस्वाण सहित ग्रामीण शामिल रहे।

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!