चमोली: जोशीमठ के पल्ला गांव में भूधंसाव से 30 मकानों में आई दरारें, ब्लॉक प्रमुख ने आपदा प्रभावित घरों का किया निरीक्षण–

by | Sep 1, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

ब्लॉक प्रमुख ने गांव से ही एसडीएम को फोन पर बताई ​गांव की ​स्थिति, राहत सामग्री पहुंचाने के लिए कहा–

जोशीमठ, 01 सितंबर 2025: जोशीमठ के ग्राम पंचायत जखोला के अंबेडकर गांव पल्ला में एक के बाद एक मकानों पर दरारें आ रही हैं। दरारें बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता बनीं हुई है। अंबेडकर गांव पल्ला में भूधंसाव से 25-30 मकानों में दरार आई हैं।

सोमवार को ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी और क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश सेमवाल ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावितों से बात की और आश्वासन दिया कि उन्हें हर संभव मदद की जाएगी।

ब्लाॅक प्रमुख ने एसडीएम ज्योतिर्मठ को फोन से क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि लोगों को राहत सामग्री सहित अन्य मदद पहुंचायी जाए। ब्लॉक प्रमुख के साथ खंड विकास अ​धिकारी मोहन जोशी भी शामिल रहे। उन्होंने भी प्रभावित मकानों का जायजा लिया।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!