जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ शपथ समारोह, अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने गिनाई प्राथमिकताएं–
गोपेश्वर, 05 सितंबर 2025: जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट और उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही जनपद में अन्य निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा ने जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट को भोजपत्र की माला भेंट की।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट को शपथ दिलायी गयी, इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शपथ दिलाई, जबकि अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत उपाध्यक्ष और उसके बाद जिला पंचायत सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ दिलाई।

इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, जिलाध्यक्ष गजपल बर्त्वाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, राज्यमंत्री हरक सिंह रावत के साथ ही जिले के नौ ब्लॉक के प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।