चमाेली: जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, दिए निर्णाधीन योजनाओं को जल्द पूर्ण करने के निर्देश–

by | Sep 10, 2025 | चमोली, पेयजल | 0 comments

जनपद में जल जीवन मिशन की 571 योजनाओं में से 468 हुई पूर्ण, 103 योजनाओं पर चल रहा काम–

गोपेश्वर, 10 सितंबर 2025: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम को जल जीवन मिशन स्वीकृत योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन योजनाओं का अधिकांश कार्य हो चुका है, उनको प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाए। बीडीओ के स्तर से गांवों में किए जा रहे हर घर जल सर्वेक्षण कार्याे को शीघ्र पूरा करें। इसमें जो भी शिकायत या समस्याएं आ रही है उनको तत्काल निस्तारण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करें। हर घर जल सर्टिफिकेशन और स्रोत की जियो टैगिंग में वांछित प्रगति लाई जाए।

जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी/जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन एवं जल स्रोतों के सुधारीकरण हेतु दूसरे चरण में जनपद में कुल 571 योजनाओं में से 468 पूर्ण कर ली गई है और 103 योजनाओं का कार्य चल रहा है। हर घर जल के अंतर्गत 1113 गांवों के सापेक्ष 700 गांवों में सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। कुल 1337 पेयजल स्रोत में से 1109 स्रोत की जियो टैगिंग कर ली गई है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी, आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!