भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, वृद्धजनों को भेंट किए वस्त्र–
गोपेश्वर, 16 सितंबर 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को भाजपा जिला संगठन ने धूमधाम से मनाया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला अस्पताल में फल वितरित किए। साथ ही वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को वस्त्र भेंट किए। संगठन के जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनकी कुशलक्षेम पूछी।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, महिला मोर्चे की पूर्व अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, जिला सचिव विनोद कनवासी, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, पूर्व अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।