मां धारी का आशीर्वाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां धारी देवी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद–

by | Sep 20, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

मां धारी देवी से की प्रदेश की खुशहाली की कामना, रुद्रप्रयाग से कार से धारी देवी मंदिर तक पहुंचे मुख्यमंत्री–

श्रीनगर (गढ़वाल), 20 सितंबर 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मां धारी देवी मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां धारी देवी का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में आपदा प्रभावित जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया। वे आपदा प्रभावितों से मिले और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रुद्रप्रयाग पहुंचे।

यहां से मुख्यमंत्री कार से मां धारी के मंदिर में पहुंचे। उन्होंने ​शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ मां धारी देवी के दर्शन किए। यहां पूजा-अर्चना कर उन्होंने मां धारी देवी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मां धारी मंदिर में पूजा अर्चना कर राजय की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने करीब दस मिनट तक मंदिर में पूजा अर्चना की।

error: Content is protected !!