सदगुरु स्वामी को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने भेंट किए बदरीनाथ के अंगवस्त्र व प्रसाद–
बदरीनाथ, 23 सितंबर 2025: बदरीनाथ धाम के प्रवास पर पहुंचे सदगुरु स्वामी कृष्णानंद महाराज ने मंगलवार को सैकड़ों भक्तों के साथ बदरीनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना की।
सदगुरु आश्रम में नव दुर्गा पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद सदगुरु स्वामी बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने उन्हें बदरीनाथ के अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया।

सदगुरु स्वामी ने बदरीनाथ परिश्रमा स्थल में श्रद्धालुओं से बातचीत की। इसके पश्चात सदगुरु स्वामी बदरीनाथ के सदगुरु आश्रम में चल रहे नवदुर्गा पाठ में शामिल हुए। आश्रम में नवरात्रि परविभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जिसमें सदगुरु स्वामी द्वारा स्वर साधना, कुंडलिनी साधना और प्रेम साधना के बारे में बताया गया।
इस मौके पर साधू समाज के अध्यक्ष विनोद आनंद स्वामी, उपाध्यक्ष ऋषिआनंंद महाराज, आचार्य विशाल स्वामी, परमाचार्य आशा उपाध्याय समेत कई साधु-संत और आचार्यगण मौजूद रहे। इस दौरान सदगुरु आश्रम में विशाल निशुल्क भंडारे का आयोजन भी किया गया।