मंदिरों में उमड़ी रही महिलाओं की भीड़, बाजारों में दिनभर रही रौनक, महिलाओं ने चांद को देखकर तोड़ा व्रत–
गोपेश्वर, 10 अक्टूबर 2025: चमोली में करवाचौथ पर्व पर बाजारों में रौनक रही। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। देर शाम चांद आने के बाद व्रत तोड़ा। दिनभर महिलाओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक कीर्तन भजन किए और शिव-पार्वती की पूजा की।

जनपद के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करवाचौथ पर्व का उत्साह रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। जोशीमठ, पीपलकोटी, पोखरी, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, गौचर, नंदानगर क्षेत्र में भी करवाचौथ पर महिलाओं ने व्रत रखा

और पूजा अर्चना की। नगर के व्यूटी पार्लरों में भी दिनभर भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान की भी जमकर खरीदारी की।