अगस्त्यमुनि: मंदाकिनी शरदोत्सव मेले की तैयारियां शुरू, 7 से 11 नवंबर तक आयोजित होगा मेला–

by | Nov 6, 2025 | मनोरंजन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

मैदान के किनारे बनी अस्थाई पार्किंग से हटेंगे वाहन, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध ​घि​ल्डियाल ने किया मैदान का निरीक्षण–

अगस्त्यमुनि, 05 नवंबर 2025: जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि खेल मैदान में “मंदाकिनी शरदोत्सव मेला” 07 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में सांस्कृतिक, लोक कलात्मक, खेलकूद एवं पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न शैक्षिक, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी। मेले का उद्देश्य स्थानीय लोकसंस्कृति, परंपरा एवं सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना है। वहीं इस मेला स्थल पर उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस विभाग द्वारा कंटीजेंसी प्लान के अंतर्गत अगस्त्यमुनिक्रीड़ा मैदान में स्थानीय व्यापारियों एवं आम नागरिकों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। अब जबकि चारधाम यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हो चुका है, उन्होंने सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे क्रीड़ा मैदान में खड़े अपने वाहनों को शीघ्र हटाकर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर रखना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मंदाकिनी शरदोत्सव मेला का आयोजन इसी क्रीड़ा मैदान में होना है, अतः मैदान को साफ-सुथरा एवं खाली रखना आवश्यक है ताकि आयोजन का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। पुलिस उपाधीक्षक ने चारधाम यात्रा के दौरान जनता के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी मेले में भी प्रशासन को पूरा सहयोग देने की अपेक्षा की।

उन्होंने यह भी कहा कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण हेतु प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!