देवर में स्थित अन्य भंडार में सुरक्षा दीवार बनाने और भवन का रख रखाव कर सोलर लाइन लगाने की मांग उठाई–
पोखरी (चमोली), 07 नवंबर 2025: सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन पोखरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग रखी कि देवर में स्थित अन्न भंडार में सुरक्षा दीवार बनायी जाए। भवन का रख रखाव सही से किया जाए और परिसर में सोलर लाइट लगाई जाए।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भक्त दर्शन बुटोला, सचिव देवी प्रसाद थपलियाल, संरक्षक एमएस बिष्ट, उपाध्यक्ष यतीश चमोला, सुखदेव सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह नेगी, सत्यपाल सिंह रावत, मीडिया प्रभारी दलबीर सिंह रावत, भीमराज सिंह पंवार, देवी प्रसाद थपलियाल आदि प्रमुख रुप स मौजूद रहे।

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष के सामने अपनी मांगें प्रमुखता से रखीं। उन्होंने सोलर लाइट और खाद्यान्न गोदाम की सुरक्षा की बात की और अध्यक्ष के साथ शिष्टाचार भेंट की। उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने राजकीय अन्न भंडार पोखरी के अध्यक्ष भक्तदर्शनबुटोला को उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया।


