चमाेली: तपोवन में हषोल्लास के साथ मनाया गया एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस–

by | Nov 8, 2025 | चमोली | 0 comments

एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार शुक्ला ने ध्वज फहराकर किया कार्यक्रमों का शुभारंभ–

जोशीमठ, 07 नवंबर 2025: एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अधिकारियों ने कंपनी की 51 साल की यात्रा में हासिल उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार शुक्ला ने कंपनी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 1975 में एनटीपीसी की स्थापना हुई। इस पूरी अवधि में ऊर्जा क्षेत्र में एनटीपीसी ने उत्कृष्टता, नवाचार और सतत विकास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं।

उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि कार्यक्षेत्र में सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए परियोजना निर्माण कार्यों के लक्ष्यों को गुणवत्ता और दक्षता के साथ समय पर पूरा करें। इस दौरान एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह के संबोधन का सीधा प्रसारण भी सुना गया।

इसके बाद सुरक्षा जागरुकता सप्ताह और स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (परियोजना) मनमीत बेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!