स्व​र्णिम पल: क्या सबकी आस होगी पूरी, गैरसैंण बनेगा जिला–

by | Nov 9, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को भराड़ीसैंण विधानसभा में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, होंगे कार्यक्रम–

भराड़ीसैंण, 09 नवंबर 2025: उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती समारोह पर 10 नवंबर को भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर कुछ बदला बदला नजर आएगा। यहां रैतिक परेड के साथ ही गढ़-कुमौं की सांस्कृतिक गूंज गूंजेगी। क्या सोमवार यानि 10 नवंबर को गैरसैंण जिला बनने जा रहा है। ऐसी सुगबुगाहट पूरे प्रदेश में चल रही है।

प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को भराड़ीसैंण विधानसभा में पहुंच रहे हैं। विधानसभा परिसर में कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। आला अ​धिकारी गैरसैंण पहुंच गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर युवा प्रदेश में जो जोश भरा, वो लंबे समय तक हर युवा के दिल में रहेगा। राज्य के युवा मुख्यमंत्री 10 नवंबर को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम को संबो​​धित करेंगे। चर्चा है कि उत्तराखंड राज्य को नए जिले मिलने वाले हैं। रविवार को राज्य स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रमों में भी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत का संगम देखने को मिला। चमोली के जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य जिस आंदोलन के परिणाम स्वरुप स्थापित हुआ है उसके आदर्शों, लक्ष्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।

error: Content is protected !!